City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

बजट 2026 पर व्यापक मंथन जिला महामंत्री ठाकुर अक्षय प्रताप सिंह रहें उपस्थित

(मौहम्मद नाज़िम) रुड़की। अनुसूचित मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की द्वारा बजट 2026 को लेकर संत शिरोमणि रविदास मंदिर, रुड़की में एक प्रभावशाली एवं विचारोत्तेजक चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री भाजपा ठाकुर अक्षय प्रताप सिंह उपस्थित रहें। बड़ी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बजट के विभिन्न आयामों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री ठाकुर अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि बजट 2026 देश के गरीब, वंचित, श्रमिक, किसान और युवा वर्ग के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की अवधारणा को सशक्त करता है। सरकार ने अनुसूचित वर्ग, पिछड़े वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार, आवास और स्वास्थ्य सेवाओं में विशेष प्रावधान किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव, वार्ड-वार्ड जाकर बजट की सकारात्मक योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं, ताकि समाज का अंतिम व्यक्ति भी इन योजनाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह बजट उसी संकल्प को मजबूत करता है। कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतू मंडावर के नेतृत्व में हुआ। मंडल अध्यक्ष रामनगर सुमित अग्रवाल ने बजट को विकास और विश्वास का दस्तावेज बताया। संयोजक अरविंद कुमार, नितिन सांसिया, आकाश छाचर, डॉ. प्रशांत सहगल और मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा आयुष बिरला सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा और संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

Spread the love
Translate »
Right Menu Icon