City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

भाजपा जिला रुड़की में बैठक, अमित शाह दौरे पर बनी रणनीति

City News Network (मौहम्मद नाज़िम) :::

रुड़की। 7 मार्च को प्रस्तावित केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे को लेकर भाजपा जिला रुड़की में तैयारियां तेज हो गई है। कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी संगठन लगातार बैठकों के माध्यम से रणनीति तैयार कर रहा है और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। तो इसी क्रम में भाजपा जिला रुड़की में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह और जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने मंडल प्रभारियों, मोर्चा अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में गृहमंत्री के हरिद्वार दौरे को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हरिद्वार आगमन संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरे उत्साह और समर्पण के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुट जाएं और अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें। वहीं जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक मंडल से बसों और कारों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों को हरिद्वार पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में यह भी तय किया गया कि कार्यक्रम की सूचना बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाएगी ताकि हर बूथ से कार्यकर्ता समय पर कार्यक्रम में शामिल हो सकें। इसके लिए मंडल स्तर पर जिम्मेदारियां तय कर पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं से संपर्क कर कार्यक्रम की जानकारी देने के निर्देश दिए गए। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल और अक्षय प्रताप सिंह ने किया। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और सैकड़ों बसों व कारों के काफिले के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हरिद्वार पहुंचकर कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाएंगे। भाजपा जिला रुड़की के जिला व मंडल पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, पार्षद, पंचायत प्रतिनिधि और कार्यकर्ता तैयारियों में पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं।

Translate »
Right Menu Icon