वैश्य एकता दिवस पर सेवा और संकल्प — रुड़की में गौ पूजन कर समाज ने दिखाई एकजुटता
City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::
रुड़की: अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, महानगर रुड़की द्वारा संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद स्व. रामदास अग्रवाल की पुण्य स्मृति में 17 मार्च को वैश्य एकता दिवस बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर को सेवा और सामाजिक एकता के संदेश के रूप में मनाते हुए कार्यक्रम का आयोजन गौशाला में किया गया। कार्यक्रम के दौरान वैश्य समाज के लोगों ने विधिवत रूप से गौ पूजन किया और गौ माता को चारा खिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया।
इस मौके पर सभी वैश्य बंधुओं ने एक स्वर में समाज को संगठित और सशक्त बनाने का संकल्प लिया, जिससे एकता और सहयोग की भावना और मजबूत हो सके। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन रुड़की के अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, महामंत्री आदर्श गुप्ता, कोषाध्यक्ष सिविन सिंघल, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी दीपक मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष राम गोपाल कंसल सहित अनेक गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके अलावा अजय गुप्ता, सुमित अग्रवाल, नितिन जिंदल, आकाश गोयल, राकेश सिंघल, राजीव गुप्ता, राजीव गर्ग, अभिषेक अग्रवाल, कविश मित्तल, राजकुमार मित्तल, प्रशांत अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सावित्री मंगल, संजय गर्ग, प्रमोद गोयल (अध्यक्ष गौशाला सभा), बीएल अग्रवाल, जीडी गुप्ता और राजेश चंद्रा समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि समाज की मजबूती एकता और सेवा भाव में ही निहित है, और ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करते हैं।

