संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं को संदेश विधायक प्रदीप बत्रा बोले, एकजुटता ही ताकत
City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::
रुड़की: भाजपा जिला कार्यालय मे आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी की नीतियों एवं सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।
विधायक बत्रा ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए आगामी योजनाओं, संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर गहन मंथन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन और प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रुड़की क्षेत्र निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है। विधायक बत्रा ने दो टूक कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है, और इसके लिए हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुंचाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की गई। विधायक बत्रा विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता से भाजपा आने वाले समय में और भी मजबूती के साथ जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

