City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

गौकशी पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, 200 किलो गौमांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

पिरान कलियर: हरिद्वार पुलिस द्वारा गौकशी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिरान कलियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नहर पटरी स्थित जय माता ब्रिक फील्ड के पास बाजूहेड़ी क्षेत्र में छापेमारी कर गौकशी कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपदभर में गौकशी और अवैध पशु कटान के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह थाना पिरान कलियर पुलिस टीम गश्त पर थी। तभी नहर किनारे खेतों में झाड़ियों के बीच कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। पुलिस टीम ने बिना देर किए इलाके की घेराबंदी कर दी। घेराबंदी के दौरान तीन लोग गौकशी करते पाए गए। पुलिस को देखकर उनमें भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस टीम ने तस्लीम पुत्र ताहिर (22 वर्ष) और मोहम्मद शादाब पुत्र ताहिर (19 वर्ष), निवासी माहीग्राम मच्छी मोहल्ला, रुड़की को मौके से दबोच लिया। हालांकि उनका एक साथी फरार होने में सफल रहा। मौके से करीब 200 किलोग्राम गौमांस, एक छुरी, एक चापड़ और स्टील की रॉड बरामद की गई है। इस मामले में थाना पिरान कलियर में मुकदमा संख्या 88/2026 गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला, कांस्टेबल सुबोध कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार और होमगार्ड सुशील कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि जनपद में अवैध गतिविधियों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Translate »
Right Menu Icon