October 20, 2026

City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

मूकबधिर विद्यालय की जरूरतों को पूरा करने के लिए आगे आए पूर्व मेयर गौरव गोयल, निजी स्तर पर सहयोग का दिया भरोसा

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: समाज के जरूरतमंद वर्गों और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की मदद के उद्देश्य से पूर्व मेयर गौरव गोयल ने आईआईटी रुड़की स्थित मूकबधिर विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों की आवश्यकताओं और संस्थान में मौजूद समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही विद्यालय की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए निजी स्तर पर हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य विभूति सैनी ने पूर्व मेयर गौरव गोयल का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं और बच्चों की शिक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आईआईटी की ओर से विद्यालय की जरूरतों को पूरा किया जाता है, लेकिन इसके अतिरिक्त भी कई शैक्षणिक सामग्रियों की आवश्यकता रहती है। विभिन्न सामाजिक संस्थाएं और जागरूक नागरिक समय-समय पर सहयोग देकर विद्यालय की आवश्यकताओं को पूरा करने में योगदान देते हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में मूकबधिर बच्चों की पढ़ाई के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ कुछ आवश्यक कार्य भी कराए जाने हैं, जिससे बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। इस पर पूर्व मेयर गौरव गोयल ने भरोसा दिलाया कि वह अपनी ओर से निजी स्तर पर विद्यालय की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए सहयोग करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को बेहतर सुविधाएं और शिक्षा के उचित अवसर उपलब्ध कराने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने विद्यालय की आवश्यकताओं के अनुरूप यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। इस दौरान नीलम मधोक, राहुल राजपूत और संजय धीमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Translate »
Right Menu Icon