City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

विधायक वीरेंद्र जाति की पहल, झबरेड़ा क्षेत्र में 50 लाख की सड़क का लोकार्पण

(मौहम्मद नाज़िम) रुड़की! के झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक वीरेंद्र जाति ने एक और बड़ी सौगात दी है। बुधवार को विधायक वीरेंद्र जाति ने रहीमपुर से सर्वज्ञ स्कूल शिवपुरम तक लगभग 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़क का विधिवत लोकार्पण किया। लंबे समय से जर्जर हालत में रही इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। सड़क के उद्घाटन के बाद स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र जाति ने कहा कि झबरेड़ा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि बेहतर सड़कें गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी मजबूती प्रदान करती हैं। विधायक ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास कार्य कराए जाएंगे, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। लोकार्पण कार्यक्रम में महिपाल सिंह, कदीर, नदीम प्रधान, आज़म, शमीम, मुकर्रम, राकिब, कादिर मुक्तियार सहित अनेक गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण के लिए विधायक वीरेंद्र जाति का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया।

Spread the love
Translate »
Right Menu Icon