कुँजा बहादुरपुर में VB–GRAM किसान चौपाल, किसानों की समस्याओं पर हुआ सीधा संवाद
(मौहम्मद नाज़िम) भगवानपुर। विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शहीद स्मारक, कुँजा बहादुरपुर में विकसित भारत (VB–GRAM) अभियान के अंतर्गत किसान चौपाल बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा की गई। किसान चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री नरेश बंसल उपस्थित रहे। उनके साथ राज्य मंत्री श्री शोभाराम प्रजापति, राज्य मंत्री श्री देशराज कर्णवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके पश्चात जिला महामंत्री भाजपा ठाकुर अक्षय प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री पवन तोमर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री सुशील त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा श्री गौरव कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुश्री रोमा सैनी, मंडल अध्यक्ष श्री संदीप रघुवंशी सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
चौपाल के दौरान किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं पर गंभीर चर्चा की गई। किसानों ने सिंचाई, बिजली, खाद-बीज की उपलब्धता, फसल लागत, समर्थन मूल्य तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया। जिला महामंत्री भाजपा ठाकुर अक्षय प्रताप सिंह ने किसानों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि चौपाल में प्राप्त सुझावों को संगठन एवं सरकार के समक्ष प्रभावी रूप से रखा जाएगा।
मुख्य अतिथि श्री नरेश बंसल ने कहा कि VB–GRAM अभियान गांवों को आत्मनिर्भर बनाने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। किसान चौपाल सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें किसानों ने इस तरह के संवादात्मक कार्यक्रमों को अत्यंत उपयोगी बताया।

