City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

राजभवन की ओर कूच: सचिन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

(मौहम्मद नाज़िम) रुड़की। आज राजभवन कूच के लिए कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता के नेतृत्व में रुड़की से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी देहरादून के लिए रवाना हुए। पूरे कार्यक्रम की कमान स्वयं सचिन गुप्ता ने संभाली और उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। सुबह से ही कांग्रेस कार्यालय और तय स्थल पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सचिन गुप्ता ने कूच से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि यह आंदोलन प्रदेश की जनता की आवाज को राजभवन तक पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि राज्य में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था की गिरती स्थिति और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। सचिन गुप्ता ने संगठन की एकजुटता को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों पर संघर्ष के लिए तैयार है। उनके नेतृत्व में निकला यह जत्था पूरी तरह अनुशासित और संगठित नजर आया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए देहरादून की ओर कूच किया। बता दें कि सचिन गुप्ता के नेतृत्व में हुआ यह शक्ति प्रदर्शन कांग्रेस संगठन के लिए एक बड़ा संदेश है। बड़ी संख्या में युवाओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने यह संकेत दिया कि संगठन मैदान में सक्रिय है और आगामी दिनों में जनआंदोलन को और तेज किया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि यह राजभवन कूच केवल विरोध नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के अधिकारों की लड़ाई है, जिसे सचिन गुप्ता के नेतृत्व में निर्णायक मुकाम तक पहुंचाया जाएगा।

Spread the love
Translate »
Right Menu Icon