City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

शिक्षक महासंघ के मीडिया प्रकोष्ठ में राजीव शर्मा शामिल, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

(मौहम्मद नाज़िम) रुड़की। जनपद हरिद्वार के विभिन्न शिक्षक संगठनों के संयुक्त मंच शिक्षक महासंघ का विस्तार करते हुए मीडिया प्रकोष्ठ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय इमलीखेड़ा, रुड़की के सहायक अध्यापक राजीव शर्मा को सदस्य नामित किया गया है। इस मनोनयन पर महासंघ पदाधिकारियों एवं शिक्षक समुदाय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। महासंघ के संयोजक मंडल ने कहा कि मीडिया प्रकोष्ठ संगठन और समाज के बीच सेतु की महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राजीव शर्मा की सक्रियता, संवाद कौशल और शैक्षिक प्रतिबद्धता से संगठन की गतिविधियों, शैक्षिक सरोकारों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर “शिक्षक एकता जिंदाबाद” के उद्घोष के साथ संगठनात्मक मजबूती का संकल्प दोहराया गया। संयोजक मंडल शिक्षक महासंघ, जनपद हरिद्वार के संयोजक मंडल में पवन सैनी (जिलाध्यक्ष, राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ) राजेश सैनी (जिलाध्यक्ष, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ) लोकेश कुमार (जिलाध्यक्ष, राजकीय शिक्षक संघ) अश्वनी चौहान (जिलाध्यक्ष, उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसियेशन) को चुना गया है। सह-संयोजक मंडल हेमेंद्र चौहान (जिलामंत्री, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ) जितेंद्र सिंह (जिलामंत्री, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ) विवेक सैनी (जिलामंत्री, राजकीय शिक्षक संघ) कीरत पाल सिंह (जिला मंत्री, राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ) संरक्षक मंडल भोपाल सिंह सैनी (उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ) डॉ. अनिल शर्मा (उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ) अशोक चौहान (प्राथमिक शिक्षक संघ) मुकेश चौहान (प्राथमिक शिक्षक संघ) गजेंद्र चौधरी (राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ) मांगेराम मौर्य (राजकीय शिक्षक संघ) मीडिया प्रकोष्ठ प्रदीप त्यागी (उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ) अरुण शर्मा (राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ) राजीव शर्मा (प्राथमिक शिक्षक संघ) प्रदीप कुमार (राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ) महासंघ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नवगठित टीम शिक्षक हितों की आवाज को और अधिक मजबूती से उठाएगी तथा जनपद में शैक्षिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Translate »
Right Menu Icon