City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

मयूर विहार में निर्माण कार्यों की रफ्तार जांचने पहुंचे विधायक बत्रा, अधिकारियों को सख्त निर्देश

City News Network (मौहम्मद नाज़िम) :::

रुड़की। शहर के मयूर विहार क्षेत्र में जारी सड़क निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए आज क्षेत्रीय विधायक प्रदीप बत्रा स्वयं मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता, निर्माण सामग्री और कार्य की प्रगति का बारीकी से अवलोकन किया। अधिकारियों और ठेकेदारों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। स्थल निरीक्षण के दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद स्थापित किया। स्थानीय लोगों ने सड़क की स्थिति, जल निकासी की समस्या और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर अपनी बात खुलकर रखी। विधायक ने नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य तय समय सीमा में और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि विकास केवल कागजों में नहीं, बल्कि धरातल पर दिखना चाहिए। क्षेत्र की जनता को बेहतर सड़क, सुदृढ़ जल निकासी और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना उनका संकल्प है। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि जन-समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक विपिन शर्मा और मुकेश सैनी सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। निरीक्षण के बाद क्षेत्रवासियों में विकास कार्यों को लेकर संतोष और उम्मीद का माहौल देखने को मिला

Spread the love
Translate »
Right Menu Icon