City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

सुशासन, एवं वित्त विपणन तीन दिवसीय प्रशिक्षण विकासखंड रुड़की

City News Network (मौहम्मद नाज़िम) :::

रुड़की। आज दिनांक 24/02/26 को विकासखंड रुड़की के अंतर्गत सुशासन, एवं वित्त विपणन आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ क्लस्टर लेवल फेडरेशन के पदाधिकारी ब्लॉक मिशन मैनेजर एवं रीप ब्लॉक स्टाफ एवं क्लस्टर लेवल फेडरेशन के स्टाफ द्वारा किया गया । इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य क्लस्टर लेवल फेडरेशन में सुशासन , वित्तीय संबंधी, जानकारियां एवं मार्केटिंग को लेकर जानकारी देना रहा। जिसमें आज इन अध्यायों पर चर्चा की गई ।
2. सुशासन (Good Governance) :
(क) पारदर्शिता (Transparency)आय-व्यय का खुला लेखा-जोखा

बैठक कार्यवाही रजिस्टर का साधारण सामाजिक अंकेक्षण(Social Audit)
वार्षिक रिपोर्ट का प्रस्तुतिकरण
(ख) जवाबदेही (Accountability)अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष की स्पष्ट भूमिकाएँ सदस्यों के प्रति उत्तरदायित्व नियमित ऑडिट प्रणाली
(ग) सहभागिता (Participation)सभी ग्राम संगठनों की प्रतिनिधित्वात्मक भागीदारीलोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया
सामूहिक निर्णय-निर्माण
(घ) ( Rule of Law)उपनियमों एवं संविधान का पालन* सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य
(ङ) प्रभावशीलता एवं दक्षता। (Effectiveness & Efficiency)
संसाधनों का उचित उपयोग
समयबद्ध योजना क्रियान्वयन
3. वित्तीय जानकारी एवं प्रबंधन (Financial Information & मैनेजमेंट)
CLF के लिए वित्तीय प्रबंधन उसकी स्थिरता का मूल आधार है। इसमें निम्न सैद्धांतिक पहलू आवश्यक हैं।
(क) लेखा प्रणाली (Accounting System)
1-नकद पुस्तिका (Cash Book)
2-लेजर बुक (Ledger Book)
3-बैंक पासबुक एवं मिलान
4-आंतरिक ऋण रजिस्टर
(ख) वित्तीय साक्षरता (Financial Literacy) ब्याज दर की समझ,ऋण चक्र की जानकारी,बचत एवं निवेश का महत्व डिजिटल भुगतान प्रणाली ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) द्वारा अनुबंधित रीप परियोजना के माध्यम स्व-सहायता समूहों (SHGs) का एक उच्च स्तरीय सामूहिक मंच है,जिसका उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं संस्थागत रूप से सशक्त बनाना है। CLF, ग्राम संगठन (VO) और SHG के बीच समन्वय स्थापित कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करता है।

Spread the love
Translate »
Right Menu Icon