City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

बैरागी कैंप की जनसभा में अमित शाह का बड़ा संदेश भाजपा जिला महामंत्री ठाकुर अक्षय प्रताप सिंह ने भेंट की ‘राजयोग – स्वामी विवेकानंद’ पुस्तक

City News Network (मौहम्मद नाज़िम) :::

हरिद्वार। बैरागी कैंप में आयोजित ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में उस समय खास उत्साह का माहौल देखने को मिला जब केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों के बीच उन्होंने उत्तराखंड के विकास, इतिहास और भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें रखीं। अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए अमित शाह ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं को अपनी पहचान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा था और उन्हें रामपुर तिराहा कांड जैसी दर्दनाक घटनाओं का सामना भी करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष ही उत्तराखंड की असली पहचान है। अमित शाह ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे नए राज्यों का गठन किया। आज यह तीनों राज्य विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और देश की प्रगति में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को बनाया था और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से 2026 तक का समय उत्तराखंड के विकास और नई योजनाओं को समर्पित रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों में राज्य की कई बड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया गया है, जिसके कारण उत्तराखंड अब तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री ठाकुर अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और सुशासन के नए अध्याय लिख रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान ठाकुर अक्षय प्रताप सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आध्यात्मिक और प्रेरणादायी पुस्तक ‘राजयोग – स्वामी विवेकानंद’ भेंट कर उनका स्वागत और सम्मान किया। जनसभा के दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में विकास, राष्ट्रवाद और उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य को लेकर उत्साह और विश्वास का माहौल देखने को मिला।

Translate »
Right Menu Icon