City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

अमित शाह को काले झंडे दिखाने की तैयारी, रुड़की में कांग्रेस नेताओं के दफ्तर पर तैनात हुआ भारी पुलिस बल

City News Network (मौहम्मद नाज़िम) :::

रुड़की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर द्वारा प्रस्तावित विरोध कार्यक्रम को पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता हरिद्वार जाकर काले झंडे दिखाने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले ही प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के कैंप कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार अपनी नीतियों और विफलताओं के खिलाफ उठ रही आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि उत्तराखंड सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हो रही है और अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और अंकिता भंडारी प्रकरण में सीबीआई जांच भी अब ठंडे बस्ते में जाती नजर आ रही है। राजेंद्र चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि रुड़की स्थित आईआईटी में जनपद हरिद्वार के विद्यार्थियों को वर्षों से मिल रहे एक प्रतिशत आरक्षण को समाप्त कर दिया गया है, जो स्थानीय छात्रों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि इन्हीं जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय गृह मंत्री को काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराना चाहते थे, लेकिन पुलिस तैनात कर उन्हें रोक दिया गया। जिला उपाध्यक्ष संजय गुड्डू ने पुलिस की इस कार्रवाई को तानाशाही बताते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर है, जबकि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों में उलझी हुई है। वहीं जिला महामंत्री वैभव सैनी ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जबकि विपक्ष ही जनता की समस्याओं को उठाने का काम करता है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद, संजीव राणा, सुभाष चौधरी, मिंटू कुमार, अमरदीप पोहीवाल, विशाल सहगल समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा कि पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी और सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करती रहेगी।

Translate »
Right Menu Icon