City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर रुड़की में जश्न, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी रुड़की में भी देखने को मिली, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया। खास बात यह रही कि जश्न के साथ कार्यकर्ताओं ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले कार्यकर्ताओं को भी याद किया। कार्यक्रम के दौरान दीपदान कर दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके बलिदान को याद किया गया। नेताओं ने कहा कि यह जीत सिर्फ राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि उन कार्यकर्ताओं के संघर्ष, मेहनत और समर्पण का परिणाम है जिन्होंने संगठन के लिए लगातार काम किया। इस मौके पर जिला महामंत्री भाजपा अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा राष्ट्रहित और समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरि, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता अनुसूचित मोर्चा मोहित राष्ट्रवादी, ब्रजमोहन सैनी, सुमित अग्रवाल, गौरव त्यागी, विकास प्रजापति, आकाश दीप, अंकित गौतम, सावित्री मंगला, रोमा सैनी, चेरब जैन, शोभित चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Translate »
Right Menu Icon