City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने मेधावी छात्राओं का किया सम्मान और सैकड़ों बालिकाओं को निशुल्क बांटी पाठ्य सामग्री

City News Network (मौहम्मद नाज़िम)

रुड़की: शिक्षा और सम्मान का सुंदर संगम उस समय देखने को मिला जब श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद कन्या इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया और सैकड़ों छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित करते हुए गौरव गोयल ने कहा कि विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और उनके सपनों को मजबूत आधार देना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल सफलता का माध्यम नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। मेधावी छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह और प्रधानाचार्य श्रीमती रीनू सैनी ने छात्राओं की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रतिभाओं को मंच और सम्मान मिलने से अन्य विद्यार्थियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा जागृत होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करते हैं। कॉलेज अध्यक्ष अशोक कुमार, प्रबंधक रविंद्र सिंघल और उपप्रबंधक मुकेश गर्ग ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की असली पहचान वहां के विद्यार्थियों की उपलब्धियों से होती है। उन्होंने शिक्षा को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि छात्राओं का बेहतर भविष्य ही संस्था का सबसे बड़ा उद्देश्य है। कॉलेज प्रबंधन ने पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित करने और मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने पर उनका आभार व्यक्त किया तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इन मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान:
सुमैया, सोफिया, अलीना, अविका शर्मा, सोनम मलिक, खुशबू, सानिया, उमेमा परवीन, उर्वशी, रब्बी और वंशिका। कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं, प्रबंधन समिति और शहर के कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही, जिससे आयोजन का माहौल उत्साह और प्रेरणा से भर गया।

Translate »
Right Menu Icon