City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

ऑपरेशन प्रहार का वार: 03 चोरी की बाइक संग शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: हरिद्वार पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” अपराधियों के खिलाफ लगातार असर दिखा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर वाहन चोर गौतम सहरावत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 03 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें 02 मोटरसाइकिलें कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र और 01 मोटरसाइकिल कोतवाली मंगलौर क्षेत्र से चोरी हुई बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर निवासी विजय कुमार ने अपनी स्प्लेंडर बाइक चोरी होने की शिकायत मंगलौर कोतवाली में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP नवनीत सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मंगलौर ने विशेष पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से लगातार अभियान चलाते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई। पुलिस ने गौतम सहरावत पुत्र पवन कुमार निवासी सैनिक विहार कॉलोनी, कर्नल इकलेव रोड, रुड़की को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से स्प्लेंडर नंबर UP11AE-1409 सहित 03 चोरी की बाइक बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और उसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वाजिन्द्र नेगी, कांस्टेबल मनीष और कांस्टेबल आमिर शामिल रहे, जिनकी सतर्कता और लगातार प्रयासों से यह सफलता हाथ लगी।

Translate »
Right Menu Icon