City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

पूर्व मेयर गौरव गोयल बने नन्हें विद्यार्थियों की उम्मीद, बांटी शिक्षण सामग्री

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: मालवीय चौक स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 11 में उस समय खुशी का माहौल देखने को मिला, जब पूर्व मेयर गौरव गोयल ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की। कॉपी, किताबें, पेन, पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स, ड्रेस के कपड़े और जूते पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और मुस्कान का अनोखा दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। उनके अभिभावक मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, ऐसे में कई बार बच्चों को जरूरी शैक्षणिक सामग्री तक उपलब्ध नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को हर संभव सहायता देकर शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है, ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई न छोड़े। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है और समाज के सक्षम लोगों को आगे बढ़कर ऐसे बच्चों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब बच्चों के चेहरे पर छोटी-सी मदद से खुशी दिखाई देती है तो समाजसेवा का वास्तविक उद्देश्य पूरा होता महसूस होता है। विद्यालय के अध्यापक किशोर जुयाल ने पूर्व मेयर द्वारा लगातार किए जा रहे इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों से वह जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षण सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं, जो वास्तव में प्रेरणादायक कार्य है। पूर्व पार्षद संजय उर्फ गुड्डू और समाजसेवी राजेंद्र त्यागी ने भी गौरव गोयल के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा यह योगदान समाज के लिए मिसाल है। इस दौरान उमा रानी, सुमन रानी, भागीरथी, विकास बंसल, रवि तोमर और नितिन जिंदल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Translate »
Right Menu Icon