12 साल का विकास मॉडल, रुड़की से भाजपा का बड़ा संदेश
City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::
रुड़की: रुड़की में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “12 वर्ष विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” विषय पर आयोजित जिला कार्यशाला राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रही। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित इस कार्यशाला में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने की। वहीं कार्यशाला के सफल आयोजन में भाजपा जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक अक्षय प्रताप सिंह की सक्रिय भूमिका विशेष रूप मे रही। कार्यक्रम के संचालन और संगठनात्मक व्यवस्थाओं को मजबूती देने में उनकी अहम भूमिका देखने को मिली। इस दौरान जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा का 12 वर्षों का कार्यकाल केवल विकास की कहानी नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सेवा का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क अभियानों को गति देने का आह्वान किया। वहीं मुख्य अतिथि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश और प्रदेश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यशाला में रुड़की विधायक एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़, ब्लॉक प्रमुख राव लुबना, जिला महामंत्री सागर गोयल, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और जनसंपर्क अभियानों को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि पार्टी विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे भी जनता के बीच मजबूती से कार्य करती रहेगी।

