City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

हत्या के प्रयास का आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में ठिकाने बदल-बदलकर बच रहा था सुलेमान, मुखबिर की सूचना पर मंगलौर पुलिस ने दबोचा

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: हरिद्वार पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के एक चर्चित मामले में वांछित चल रहा सुलेमान पुत्र रशीद निवासी ग्राम बिझोली आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और गिरफ्तारी से बचने की हर संभव कोशिश कर रहा था। दरअसल 29 मार्च 2026 को ग्राम बिझोली निवासी अनीश की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों और अन्य लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मामले में हत्या के प्रयास से जुड़े तथ्य सामने आने पर मुकदमे में संबंधित धारा भी बढ़ा दी गई। मामले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक अशोक सिरस्वाल, कांस्टेबल मनीष और होमगार्ड कमल हैदर की टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी बीच मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी सुलेमान पुत्र रशीद को दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मुकदमे में शामिल अन्य वांछित आरोपियों की तलाश भी जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। हरिद्वार पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Translate »
Right Menu Icon