City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

झबरेड़ा में कांग्रेस का मजबूत चेहरा बनकर उभरे अरविंद प्रधान, बदलाव की मांग को मिल रहा समर्थन

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: उत्तराखंड की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही है और झबरेड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस की सियासत में अब दावेदारी भी खुलकर सामने आने लगी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी अरविंद प्रधान ने दमदार अंदाज में अपनी दावेदारी पेश करते हुए बड़ा बयान दिया है। अरविंद प्रधान ने कहा कि यदि पार्टी हाईकमान उन्हें टिकट देती है, तो झबरेड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है। अरविंद प्रधान कांग्रेस के ईमानदार, निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता है और वह वर्षों से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। गांव-गांव, घर-घर जाकर वह कांग्रेस की नीतियों और विचारों को लोगों तक पहुंचाने में जुटे रहे हैं और उन्होंने हमेशा पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से कांग्रेस विचारधारा से जुड़ा रहा है। उनके पिता लंबे समय तक गांव के प्रधान रहे और समाज सेवा को प्राथमिकता दी। इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए अरविंद प्रधान स्वयं दो बार ग्राम प्रधान रहे, जबकि उनकी पत्नी भी प्रधान पद की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। राजनीतिक सफर की बात करें तो अरविंद प्रधान ने कांग्रेस संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वह यूथ कांग्रेस में विधानसभा अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, एनएसयूआई और एससी विभाग में प्रदेश उपाध्यक्ष और सचिव जैसे पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वर्तमान में वह प्रदेश पीसीसी सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका में हैं। उन्होंने दावा किया कि संगठन और जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ है और कार्यकर्ता उन्हें चुनाव मैदान में देखना चाहते हैं। उनका कहना है कि अगर पार्टी उन्हें मौका देती है तो शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और युवाओं को रोजगार उनकी प्राथमिकता होगी। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए अरविंद प्रधान ने कहा कि मौजूदा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी और आम जनता परेशान है। महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और विकास के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी नेतृत्व उनकी मेहनत, निष्ठा और जनता के बीच उनकी पकड़ को देखते हुए उन्हें मौका देगा… और 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Translate »
Right Menu Icon