City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए ‘स्वागत’ संस्था की अनूठी पहल, पूर्व मेयर गौरव गोयल ने बांगी शिक्षा की उम्मीद

City News Network (मौहम्मद नाज़िम:::

रुड़की: शिक्षा के उजियारे से हर बच्चे का भविष्य संवारने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था ‘स्वागत’ द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क शिक्षा अभियान के तहत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मेयर गौरव गोयल ने पहुंचकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सैकड़ों बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की। कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल सहित अन्य शैक्षिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है, लेकिन आर्थिक परेशानियों के चलते कई प्रतिभाशाली बच्चे पढ़ाई से दूर रह जाते हैं। ऐसे बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य ‘स्वागत’ संस्था द्वारा बेहद सराहनीय और समाज के लिए प्रेरणादायक कदम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का स्वरूप काफी बदल गया है और बढ़ती लागत के कारण गरीब परिवारों के लिए बच्चों की पढ़ाई जारी रखना चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना उनके भविष्य को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी आह्वान किया कि वे आगे बढ़कर जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि एक बच्चे को भी बेहतर शिक्षा का अवसर मिलता है तो वह आगे चलकर परिवार, समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अनिल महाजन, महासचिव गुलनवाज अली, कोषाध्यक्ष तबस्सुम, नंदिनी, सोमपाल, सनम और एहसान सहित कई लोग मौजूद रहे। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक बनाना है। बच्चों को शैक्षिक सामग्री मिलने से उनके उत्साह और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी देखने को मिली।

Translate »
Right Menu Icon