September 5, 2026

City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

एक मां… तीन खुशियां! प्रज्ञा हॉस्पिटल में हाई रिस्क ट्रिपलेट प्रेग्नेंसी का सफल ऑपरेशन

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

झबरेड़ा: भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने चिकित्सा सेवा और जनहित के क्षेत्र में एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता और विशेषज्ञता का शानदार उदाहरण पेश किया है। अस्पताल में 33 वर्षीय महिला की बेहद जटिल और हाई रिस्क ट्रिपलेट प्रेग्नेंसी का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों का जन्म कराया गया। बता दें की हरिद्वार जनपद के ग्राम बनारसी निवासी अंकुश की पत्नी लंबे समय से गर्भावस्था के दौरान गंभीर चिकित्सकीय चुनौतियों से जूझ रही थीं। यह सामान्य गर्भावस्था नहीं, बल्कि तीन बच्चों वाली अत्यंत जोखिमपूर्ण गर्भावस्था थी। कई स्थानों पर उपचार के बाद भी जब परिवार को संतोषजनक उपचार नहीं मिल सका, तो उन्होंने प्रज्ञा हॉस्पिटल का रुख किया। अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने गर्भावस्था के दौरान महिला की लगातार निगरानी की और तमाम चिकित्सकीय चुनौतियों के बीच सफल सीज़ेरियन ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद एक स्वस्थ पुत्र और दो स्वस्थ पुत्रियों का सुरक्षित जन्म हुआ। खास बात यह रही कि मां और तीनों नवजात वर्तमान में पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन में डॉ. अर्पित त्रिपाठी, डॉ. जमीर अहमद, डॉ. दिनेश त्रिपाठी, डॉ. प्रवीण सालार, डॉ. गरिमा गोयल, डॉ. राजीव, डॉ. बबीता चोपड़ा, आशु मलिक सहित नर्सिंग एवं पैरामेडिकल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रज्ञा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि पिछले दो दशकों से झबरेड़ा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर अस्पताल ने लोगों का विश्वास अर्जित किया है। अस्पताल का उद्देश्य हर मरीज को बेहतर, सुरक्षित, सुलभ और मानवीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। प्रज्ञा हॉस्पिटल की इस उपलब्धि पर परिवार को क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए मां और तीनों नवजातों के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की है। संपर्क करें: 9897161533
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल

Translate »
Right Menu Icon