शहीद चंद्रशेखर चौक पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन



City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::
रुड़की: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वावधान में शहीद चंद्रशेखर चौक पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भारत की आजादी लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है।
असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराया, जिसके बाद भारत विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू सहित स्वतंत्रता आंदोलन के महान नेताओं के विचार आज भी देश के लिए मार्गदर्शक हैं।
नेहरू की दूरदर्शी सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों और आधुनिक भारत के निर्माण की परिकल्पना को आगे बढ़ाकर ही देश को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने देशवासियों से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मदनपाल सिंह भड़ाना, संजय गुड्डू, अनिल पुंडीर, डॉ. हरविंदर सिंह, हाजी नौशाद अली, हिमांशु, वीणा आनंद, ओवेश अंसारी, ईश्वर लाल शास्त्री, यासमीन खान, मोहित त्यागी, लवी त्यागी, प्रणय प्रताप सिंह, पंकज सोनकर, गौरव प्रधान, नूर आलम, मेला राम प्रजापति, उम्मीद गाजी, मकसूद हसन, धर्मपाल जाटव, प्रताप सिंह, जसवंत सिंह, तुषार गोयल, अनूप शर्मा, मास्टर कुर्बान, परविंदर कुमार, रहीस मलिक, महफूज चांद, राज दुलारी शिवा, जसविंद्र सिंह, नीरज अग्रवाल, सुशील कश्यप, समीर, बैनी प्रसाद सैनी, तुषार अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


























