September 5, 2026

City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

हाथों में तिरंगा, जुबां पर वंदे मातरम्… मखदूमपुर में शान से मनाया स्वतंत्रता दिवस

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

मखदूमपुर: श्री सत्यनारायण मंदिर इंटर कॉलेज मखदूमपुर में शनिवार को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान के तहत भव्य तिरंगा परेड निकाली गई। परेड में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने पूरे अनुशासन और जोश के साथ भाग लिया। हाथों में तिरंगा थामे एनसीसी कैडेट्स ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ पूरे ग्राम का भ्रमण किया। कैडेट्स के देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों से मखदूमपुर का वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर हो गया। तिरंगा परेड के माध्यम से ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति कर्तव्य एवं समर्पण का संदेश दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने तथा उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का दिन है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और अनुशासन को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक विजय कुमार, एनसीसी प्रभारी CTO अभिषेक कुमार तथा CTO उपासना सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इस अवसर पर मैनपाल, अजीत, पंकज, अखिल प्रधान, अंजलि अग्रवाल, पारुल गोयल, योगेश, सतीश, विश्वास, मैनपाल पंवार, अस्मिता तोमर, ईशा, वर्षा, आशीष गोयल, सूरज एवं मनोज सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।

Translate »
Right Menu Icon