September 5, 2026

City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

विनय रोहिल्ला ने सुनी फरियाद, अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: जनसमस्याओं के समाधान को लेकर आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला ने भाजपा जिला रुड़की के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जिले की विभिन्न विधानसभाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया, जिस पर राज्य मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में रुड़की, भगवानपुर, झबरेड़ा और कलियर विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। भाजपा पदाधिकारियों ने रुड़की नगर क्षेत्र में खराब और क्षतिग्रस्त सड़कों का मुद्दा उठाते हुए जल्द मरम्मत कराने की मांग रखी। वहीं भगवानपुर और झबरेड़ा क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़े नालों के कारण लोगों को हो रही परेशानी से भी राज्य मंत्री को अवगत कराया गया। कलियर विधानसभा के रामपुर क्षेत्र में जलभराव की समस्या को भी गंभीरता से उठाया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने से आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए नाले के निर्माण की मांग की गई। इसके अलावा चाव मंडी क्षेत्र में बंद पड़े नाले को खुलवाने का मामला भी बैठक में प्रमुखता से रखा गया। राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरती जाए और समस्याओं के निराकरण के लिए धरातल पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने राज्य मंत्री का स्वागत करते हुए जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों का परिचय कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन लगातार जनता और शासन-प्रशासन के बीच सेतु की भूमिका निभा रहा है। पदाधिकारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को संबंधित विभागों के माध्यम से जल्द निस्तारित कराने का प्रयास किया जाएगा। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह ने किया। इस दौरान जिला मंत्री नवनीत सिंह, सचिन झवरेड़ी, तेजपाल मौर्य, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, कार्यालय प्रभारी कदम सिंह, सह प्रभारी अंकित गौतम, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कौशिक, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष नीटू मंडावर, अनिल चौधरी, प्रदीप पाल, पार्षद सोहन सिंह राणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुदेश चौधरी, विपुल चौधरी, सतविंदर प्रधान, सचिन गुर्जर, पुलकित चौधरी, राजकमल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Translate »
Right Menu Icon