आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी की अहम भूमिका – राजेंद्र चौधरी



City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::
रुड़की: जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के कैंप कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अजय चौधरी ने की, जबकि संचालन लवी त्यागी ने किया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण की दिशा में दूरदर्शी सोच रखने वाले नेता थे। उन्होंने देश को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए कंप्यूटर क्रांति को गति दी, जिससे भारत में नई तकनीकी संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती, युवाओं की मतदान आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने तथा पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी और आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।
उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए राजीव गांधी ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, जिसे देशवासी सदैव याद रखेंगे। राजेंद्र चौधरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से आह्वान किया कि वे राजीव गांधी के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रहित एवं समाजसेवा के लिए निरंतर कार्य करें। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महासचिव विकास त्यागी, डॉ. हरविंदर सिंह, मदन पाल भड़ाना, नीरज सैनी, रिजवान अहमद, अनिल पुंडीर, विकास मोनू त्यागी, मकसूद हसन, उम्मेद गाजी, विशाल सहगल, विक्रांत पुंडीर, कुरबान मास्टर, डॉ. इरशाद मीर, नूर आलम अंसारी, नीरज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


























