रुड़की में शिक्षकों को मिला सम्मान, रोटरी क्लब ने ‘नेशन बिल्डर अवॉर्ड’ से नवाजा
City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::
रुड़की: शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के भविष्य को संवारने और उनके व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों के सम्मान में रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन की ओर से सेंटर पॉइंट होटल में भव्य ‘नेशन बिल्डर अवॉर्ड’ समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों के विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रमाण-पत्र एवं पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान शिक्षा, खेल, कला सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े दिव्या गुप्ता, निधि बारतर, रुचि गिरी, रितिका गुप्ता, अमरदीप सिंह, हिमांशु, यशोदा बिष्ट, मेघा भंडारी, मुक्ता जैन, विष्णु दत्त गौड़, आंचल वर्मा, विकास, रिया भट्ट, मंजू कांडपाल, सरिता दास, प्रशांत कपिल, विभूति सैनी और विवेक वर्मा को सम्मान प्रदान किया गया।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, दिशा और बेहतर भविष्य की नींव भी प्रदान करते हैं। इसी विचार को प्रतीकात्मक रूप देने के लिए सम्मानित शिक्षकों को पौधे भेंट किए गए, ताकि शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी समाज तक पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न पृष्ठभूमियों से प्रतिभाशाली शिक्षकों का चयन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन डॉ. केनेथ सैमुअल का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पीडीजी रोटेरियन हेमंत अरोड़ा, आईपीडीजी रोटेरियन रवि प्रकाश, रोटेरियन कमल धवन, रोटेरियन संजीव कौशल, रोटेरियन राजेश गुप्ता, रोटेरियन रमेश रावल, इंदु रावल, रोटेरियन सुधांशु, रोटेरियन राहुल सहित रोटरी क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एन श्वेता अग्रवाल एवं एन अक्षरा सिंह ने किया।

