रामपुर में विकास की नई शुरुआत, विधायक फुरकान अहमद ने किया सड़क का शिलान्यास
City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::
रुड़की: पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामपुर में विकास कार्यों को एक नई रफ्तार मिलने जा रही है। हरिजन बस्ती में 450 वर्ग मीटर इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास पिरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने फीता काटकर किया।
सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास के मौके पर स्थानीय ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने विधायक हाजी फुरकान अहमद का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और क्षेत्र में सड़क निर्माण की सौगात मिलने पर खुशी जाहिर की। करीब 7 लाख 11 हजार रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क पूरी होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
लंबे समय से बेहतर रास्ते की आवश्यकता महसूस कर रहे ग्रामीणों के लिए यह निर्माण कार्य काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और ग्रामीण इलाकों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि गांवों के विकास और लोगों की सुविधा की महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री अरविंद प्रधान भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ निखिल कुमार, सेवाराम, बलबीर, अमर सिंह, अरविंद, सचिन, कुलदीप, अमरीश, हरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम रामपुर में इस सड़क का शिलान्यास ग्रामीणों के लिए विकास की एक नई शुरुआत है। अब निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

