City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

VB–G RAM G मिशन के तहत बेलड़ा व झबरेड़ा में किसान चौपाल, ग्रामीण रोजगार पर मंथन

(मौहम्मद नाज़िम) रुड़की। हरिद्वार जनपद की पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलड़ा तथा कस्बा झबरेड़ा में विकसित भारत VB–G RAM G (गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन–ग्रामीण) के अंतर्गत किसान चौपाल बैठकों का आयोजन किया गया। इन चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना गया। किसान चौपाल को संबोधित करते हुए लोकसभा हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गांव, किसान और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि VB–G RAM G जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं, जिससे गांवों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। वहीं कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री ठाकुर अक्षय प्रताप सिंह ने अपने संबोधन मे कहा कि विकसित भारत का सपना गांवों के विकास के बिना अधूरा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना ही इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य है। ठाकुर अक्षय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इन किसान चौपाल बैठकों में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधू सिंह, जिले के महामंत्रीगण, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। बेलड़ा और झबरेड़ा में आयोजित इन कार्यक्रमों ने ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत संदेश दिया।

Spread the love
Translate »
Right Menu Icon