संत रविदास जी के विचार समाज को समरसता की राह दिखाते हैं: ठाकुर अक्षय प्रताप सिंह
(मौहम्मद नाज़िम) रुड़की। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के शुभ अवसर पर आज जिला कार्यालय, रुड़की में एक भव्य एवं संगठनात्मक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा। इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा ठाकुर अक्षय प्रताप सिंह ने गुरु रविदास जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “संत रविदास जी का दर्शन आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकता और भाईचारे की सीख देता है।
उनके विचार संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा भी देते हैं।” उन्होंने कहा कि संतों की वाणी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीटू सिंह मंडावर ने की। वहीं कार्यक्रम को दिशा देने हेतु अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर धुनियाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का जीवन सामाजिक न्याय और समान अवसरों का प्रतीक है।
संगोष्ठी में रुड़की जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर सत्यपाल, प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष जॉनी केसरिया, प्रदेश प्रवक्ता मोहित राष्ट्रवादी सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संत रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात कर समाज हित में कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।



























