City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

शहर बदलेगा, सोच बदलेगी: 7 फरवरी को रुड़की में स्वच्छता महासंग्राम

(मौहम्मद नाज़िम) रुड़की। नगर को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में जिला प्रशासन और रुड़की नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। इसी क्रम में आगामी 7 फरवरी को पूरे नगर में महा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान को लेकर तैयारियों का जायजा लेने हेतु नगर निगम सभागार में एक अहम समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने की। इस दौरान जिला प्रशासन और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं के पदाधिकारी, व्यापारी संगठन तथा बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बैठक में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि यह महा स्वच्छता अभियान मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य नगर निकायों को स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर स्थान दिलाना है, साथ ही हरिद्वार जनपद को मॉडल सिटी के रूप में प्रदेश में नंबर-वन रैंक तक पहुंचाना भी प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि 7 फरवरी को रुड़की नगर के विभिन्न क्षेत्रों को चिन्हित कर विशेष सफाई, कचरा निस्तारण और सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। अभियान में व्यापारिक प्रतिष्ठानों, शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। वहीं, बैठक को संबोधित करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने कहा कि शहर की स्वच्छता किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि यह एक निरंतर चलने वाली सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन, नगर निगम और समाज के सभी वर्ग यदि एकजुट होकर कार्य करें, तो रुड़की को स्वच्छ और सुंदर शहर के रूप में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महा स्वच्छता अभियान का उद्देश्य केवल सफाई नहीं, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति स्थायी जागरूकता पैदा करना है। नागरिकों के सहयोग से रुड़की को प्रदेश की एक आदर्श मॉडल सिटी के रूप में स्थापित किया जाएगा।

Spread the love
Translate »
Right Menu Icon