City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

रुड़की को मिला कैबिनेट में प्रतिनिधित्व, प्रदीप बत्रा बने मंत्री—शहर में जश्न का माहौल

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: उत्तराखंड की सियासत से एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित खबर सामने आई है। रुड़की विधानसभा से विधायक प्रदीप बत्रा ने मंत्री पद की शपथ लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच आखिरकार रुड़की को भी सरकार में प्रतिनिधित्व मिल गया है, जिसे क्षेत्र के लिए एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

जैसे ही बत्रा के मंत्री बनने की खबर सार्वजनिक हुई, रुड़की में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उनके कार्यालय सेवा केंद्र पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला—कहीं मिठाइयां बांटी गईं, तो कहीं ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया गया। समर्थकों का कहना है कि प्रदीप बत्रा के मंत्री बनने से रुड़की के विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलेगी। उनका मानना है कि अब क्षेत्र की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी और बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, बत्रा का मंत्री बनना न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह पूरे रुड़की क्षेत्र के लिए सशक्त प्रतिनिधित्व का संकेत भी है। क्षेत्र में काफी समय से कैबिनेट में हिस्सेदारी की मांग उठती रही थी, जो अब पूरी होती नजर आ रही है। फिलहाल, पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल है। समर्थक इसे “रुड़की की जीत” करार दे रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि आने वाले समय में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।

Translate »
Right Menu Icon