City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनी अंबेडकर जयंती, छात्रों को मिला प्रेरणा संदेश

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: रुड़की क्षेत्र के मखदुमपुर स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर इंटर कॉलेज में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय में उनके जीवन, संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डाला गया, जिससे छात्रों को उनके विचारों से प्रेरणा मिल सके। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल भारतीय संविधान के निर्माता ही नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के सबसे बड़े प्रहरी भी थे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें शिक्षा के महत्व और कठिन परिस्थितियों में भी संघर्ष करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के युवाओं को बाबा साहब के आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करना चाहिए। शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बन सकता है और समाज में अपनी पहचान स्थापित कर सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगणों में केशव, मनपाल सिंह, सूरज चौधरी, अंजलि अग्रवाल, अखिल वर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। यह आयोजन छात्रों के लिए न केवल एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम रहा, बल्कि उन्हें समाज में समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति जागरूक करने का सशक्त माध्यम भी बना।

Translate »
Right Menu Icon