City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

भजनों की गूंज में डूबा रुड़की: 51वें श्याम संकीर्तन महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: रुड़की में श्रद्धा, संगीत और भक्ति का अद्भुत संगम उस वक्त देखने को मिला, जब श्री श्याम मित्र मंडल समिति रजि० रुड़की द्वारा 51वां भव्य संकीर्तन महोत्सव दुर्गा चौक मंदिर पर बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा श्याम की ज्योति प्रज्वलित कर किया गया, जिसके साथ ही पूरे वातावरण में भक्तिरस की सुगंध फैल गई। देर रात तक चले इस संकीर्तन महोत्सव में श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते नजर आए। हर ओर “हारे के सहारे” के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। भक्तों ने भाव-विभोर होकर पूजा-अर्चना की और बाबा श्याम से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम में पूर्व मेयर गौरव गोयल की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान मंच पर भक्ति का रंग तब और गहरा हो गया, जब लुधियाना के प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल के शिष्य भजन सम्राट कुमार गौरव और रुड़की के लोकप्रिय गायक दिनेश बजरंगी ने अपने सुरों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। मंडल अध्यक्ष राहुल बंसल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अंकुर गोयल, पंकज गुप्ता, प्रेमचंद अग्रवाल, योगेश गोयल, नितिन गोयल, सचिन बंसल, शुभम गोयल सहित समिति के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी मौजूद रहे। अंत में सभी ने बाबा से यही प्रार्थना की कि उनकी कृपा इसी तरह पूरे मंडल और शहर पर बनी रहे, और भक्ति का यह कारवां यूं ही आगे बढ़ता रहे।

Translate »
Right Menu Icon