September 5, 2026

City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल ने विभिन्न अनाथालयों में जाकर अपने 45-वें जन्मदिन की खुशियां बांटी।हरिद्वार तथा बहादराबाद स्थित अनाथालयों में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल का नन्हें-मुन्ने बच्चों तथा संचालकों के द्वारा स्वागत किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच अपनी खुशियां शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत ही गौरव एवं खुशी का पल है तथा इन स्थानों पर आकर उन्हें आत्म संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि असहाय,बेसहारा तथा दीन-दुखियों की सेवा करना उन्होंने अपने बुजुर्गों से सीखा है और वह बचपन से ही सेवा का यह कार्य करते आए हैं तथा जीवन पर्यंत इस सेवा कार्यों में लगे रहेंगे,वहीं आज दूसरी ओर पूर्व मेयर गौरव गोयल के जन्मदिन पर उनके शुभचिंतकों,मित्रों एवं परिचितों का उनके आवास पहुंचकर बधाई देने का सिलसिलाजारी है।

Translate »
Right Menu Icon