October 20, 2026

City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

गणपति की भक्ति में रंगा रुड़की, गौरव गोयल ने पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: नगर निगम प्रांगण एवं साकेत धर्मशाला में आयोजित श्री गणेश महोत्सव के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गणपति महाराज के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान पूर्व मेयर गौरव गोयल ने भी महोत्सव में पहुंचकर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है। उनकी आराधना से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान गणेश के पूजन से की जाती है, क्योंकि गणपति महाराज भक्तों के कष्टों का निवारण कर उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं। गौरव गोयल ने कहा कि भगवान गणेश की भक्ति केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मनुष्य को सद्मार्ग पर चलने, संयम रखने और अच्छे कर्म करने की प्रेरणा भी देती है। उन्होंने गणपति महोत्सव को आपसी भाईचारे, श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता का पर्व बताते हुए सभी श्रद्धालुओं को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। साकेत स्थित धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा, जिसमें श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए। पूरे परिसर में गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र और समाज में सुख-शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।

Translate »
Right Menu Icon