October 20, 2026

City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

श्रीकृष्ण की लीलाओं ने बांधा भक्ति का समां, पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया कथा श्रवण

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: सुनहरा रोड स्थित काशीपुरी के वेंकट हॉल में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के अंतिम दिवस आध्यात्मिक वातावरण भक्तिमय नजर आया। कथा वाचिका सुश्री रिचा भदोला ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण और रोचक वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।b श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उनके दिव्य प्रसंगों का वर्णन सुनकर कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर दिखाई दिए। कथा वाचिका रिचा भदोला ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन मानव समाज के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का स्रोत है। उनकी प्रत्येक लीला के पीछे गहरा संदेश छिपा हुआ है। श्रीकृष्ण की लीलाएं मनुष्य को प्रेम, करुणा, धर्म, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और परमात्मा के प्रति समर्पण का मार्ग दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के भीतर सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है। कथा के अंतिम दिन पूर्व मेयर गौरव गोयल भी कार्यक्रम में पहुंचे और श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। गौरव गोयल ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मनुष्य को जीवन के मूल्यों को समझने और बेहतर जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है। इस अवसर पर आयोजकों की ओर से पूर्व मेयर गौरव गोयल का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में योगराज गुप्ता, अनिल सैनी एडवोकेट, भगवती प्रसाद बहुखंडी, पार्षद सोनू कश्यप, मुनेश सैनी, कविता गुप्ता, दीपक धीमान, यश गुप्ता, अमन सैनी, सुमन सैनी, महिपाल सैनी, मयंक सैनी, स्नेहा गुप्ता, कविता कश्यप और राहुल कुमार सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कथा के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की और सुख-शांति एवं लोककल्याण की प्रार्थना की।

Translate »
Right Menu Icon