October 20, 2026

City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

भगवानपुर में आध्यात्मिक आस्था के साथ 2027 की तैयारी, सुशील पेगोवाल ने योगी ऋषिपाल जी से लिया आशीर्वाद

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों के बीच पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा उत्तराखंड एवं भगवानपुर विधानसभा से आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के संभावित प्रत्याशी सुशील पेगोवाल आध्यात्मिक एवं धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर संत-महात्माओं का आशीर्वाद ले रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने विधानसभा भगवानपुर स्थित वैदिक उपासना योगी आश्रम पहुंचकर पूज्य योगी ऋषिपाल जी का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम पहुंचने पर सुशील पेगोवाल ने श्रद्धा भाव के साथ पूज्य योगी ऋषिपाल जी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि संतों का सानिध्य और आशीर्वाद व्यक्ति को आत्मिक शांति के साथ-साथ समाज और जनसेवा के प्रति अपने दायित्वों को और मजबूती से निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सनातन संस्कृति, सेवा और संस्कारों को जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि समाजहित में कार्य करने के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक सोच का होना बेहद जरूरी है। सुशील पेगोवाल ने कहा कि उनका प्रयास सदैव क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का रहा है। उन्होंने कहा कि संस्कारों और सेवा के मार्ग पर चलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में सकारात्मक भूमिका निभाना ही उनका संकल्प है। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भगवानपुर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां भी लगातार तेज हो रही हैं। ऐसे में सुशील पेगोवाल का यह आध्यात्मिक दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ जनसंपर्क और सामाजिक संवाद के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि चुनाव को लेकर अंतिम राजनीतिक तस्वीर आने वाले समय में स्पष्ट होगी।

Translate »
Right Menu Icon