October 20, 2026

City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

रुड़की में कांग्रेस का बढ़ा सियासी कुनबा, सदस्यता अभियान से विरोधियों को दिया संदेश

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने नगर निगम की ओर से प्रस्तावित 100 रुपये यूजर चार्ज के मुद्दे पर जनता के हितों की लड़ाई लड़ने का ऐलान करते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर आम लोगों पर यह आर्थिक बोझ नहीं पड़ने दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम प्रशासन ने यूजर चार्ज वसूलने का प्रयास किया तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। इसी दौरान उनके कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों सफाई कर्मचारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में कर्मचारी नेता दिनेश सौदाई को कांग्रेस अनुसूचित विभाग का जिलाध्यक्ष मनोनीत कर नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई। महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी के कैंप कार्यालय पर आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में कांग्रेस में शामिल हुए सफाई कर्मचारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरी व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कर्मचारियों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। उन्होंने नगर निगम द्वारा जनता से 100 रुपये यूजर चार्ज वसूले जाने के प्रस्ताव पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने के किसी भी प्रयास का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के हितों की रक्षा करना कांग्रेस की प्राथमिकता है और इस मुद्दे पर जरूरत पड़ी तो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने कहा कि यदि नगर निगम प्रशासन अथवा मेयर जनता पर यूजर चार्ज थोपने के मामले में टकराव का रास्ता अपनाते हैं तो कांग्रेस भी जनहित की लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने साफ किया कि जनता से जुड़ा यह मुद्दा केवल विरोध तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोगों के हितों के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान श्री देवभूमि संयुक्त कर्मचारी निकाय संघ के अध्यक्ष दिनेश सौदाई को कांग्रेस अनुसूचित विभाग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस नियुक्ति को संगठन में नई जिम्मेदारी और कर्मचारियों के बीच पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कांग्रेस में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल, रिजवान अहमद, डॉ. हरविंदर सिंह, नीरज सैनी, वीना आनंद, संजय चौधरी गुड्डू, जसवीर सिंह, यासमीन खान, माया रावत, विशाल सहगल, अक्षय गौतम, गौरव अग्रवाल, अमित चौधरी और मिलंद चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में विनेश सौदाई, राजीव तिवाल, करण बिरला, बॉबी चौटाला, अमन, अविनाश, राजीव कुमार, साहिल, रौनक सौदाई, निखिल घाघट, हन्नी सैनी, अरविंद सिंह और लाइन सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Translate »
Right Menu Icon