October 20, 2026

City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हुंकार, राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पूर्व मेयर गौरव गोयल समेत कार्यकर्ताओं ने किया दिल्ली कूच

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

रुड़की: कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे दिल्ली चलो अभियान के तहत रुड़की में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी के सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय पर जुटे कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद पूर्व मेयर गौरव गोयल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरने में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस दौरान महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी और पूर्व मेयर गौरव गोयल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज, संविधान की गरिमा और मताधिकार की स्वतंत्रता सर्वोपरि है, लेकिन मौजूदा सरकार के रवैये से इन मूलभूत अधिकारों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का अवसर मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की आवाज को दबाने के प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के विपरीत हैं। कांग्रेस ऐसे मुद्दों पर चुप बैठने वाली नहीं है और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहा धरना लोकतांत्रिक अधिकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने का मंच है। इसी उद्देश्य से रुड़की से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की ओर कूच किया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और उन्होंने एकजुट होकर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान को मजबूती देने का संकल्प जताया। दिल्ली कूच करने वालों में राव शेर मोहम्मद, नीरज सैनी, राजेश कुमार, सरदार जसवीर सिंह, शमशाद चेयरमैन, प्रधान मीर हसन, अक्षय गौतम, नूर आलम, अमित चौधरी और सुभाष शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Translate »
Right Menu Icon