City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

फरारी का खेल खत्म, 15 लाख की ठगी का इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार

(मौहम्मद नाज़िम) हरिद्वार। नए कप्तान की अगुवाई में जनपद पुलिस ने सख्त तेवर दिखाते हुए इनामी अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में थाना सिडकुल पुलिस ने एक ऐसे शातिर आरोपी को दबोच लिया, जो फोरेक्स ट्रेडिंग और सेर्मस की खरीद-फरोख्त के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी ने यह साफ संदेश दे दिया है कि कानून से बचना अब आसान नहीं। बता दें कि वर्ष 2024 में शिकायतकर्ता राकेश कुमार की तहरीर पर मोहित अग्रवाल सहित अन्य के खिलाफ मु0अ0सं0 281/24 धारा 406, 420 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि आरोपी ने बड़े मुनाफे का झांसा देकर निवेश के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए और फिर अचानक गायब हो गया।

मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी ने अपने ठिकाने बदलने शुरू कर दिए और पुलिस को लगातार चकमा देता रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया था। साथ ही विवेचक द्वारा माननीय न्यायालय से गैर-जमानती वारंट भी हासिल किए गए। लगातार दबिश, मुखबिर तंत्र की सटीक सूचना और रणनीतिक कार्रवाई के बाद पुलिस टीम ने आखिरकार आरोपी मोहित अग्रवाल पुत्र सीताराम अग्रवाल, निवासी इवोनी ग्रीन अपार्टमेंट शाहपुर बम्हेटा, थाना वेव सिटी गाजियाबाद, उम्र 42 वर्ष, को थाना वेव सिटी गाजियाबाद (उ.प्र.) क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, व0उ0नि0 देवेन्द्र तोमर, अपर उ0नि0 सुभाष रावत व होमगार्ड आफताब की अहम भूमिका रही। सिडकुल पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और यह संकेत मिल गया है कि फरारी का हर खेल अब ज्यादा दिन नहीं चल सकता।

Translate »
Right Menu Icon