October 20, 2026

City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

मो. साजिद पर कर्मचारियों ने फिर जताया भरोसा, लगातार चौथी बार निर्विरोध बने जिला अध्यक्ष

City News Network (मौहम्मद नाज़िम):::

हरिद्वार: प्रशिक्षण एवं सेवायोजन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ की जनपद शाखा हरिद्वार के चुनाव में मो. साजिद ने लगातार चौथी बार निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित होकर संगठन में अपनी मजबूत पकड़ और कर्मचारियों के बीच विश्वास को एक बार फिर साबित किया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हरिद्वार में संपन्न हुए चुनाव में उनके पुनर्निर्वाचन से कर्मचारी वर्ग में खुशी और उत्साह का माहौल है। वहीं, जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी मोनिका चौहान को सौंपी गई है, जो राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हरिद्वार में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिकरोढ़ा में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत मो. साजिद का लगातार चौथी बार निर्विरोध चुना जाना उनके नेतृत्व, कार्यशैली और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक माना जा रहा है। कर्मचारियों ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि आगामी कार्यकाल में भी कर्मचारी हितों को प्राथमिकता मिलेगी और संगठन की भूमिका और अधिक प्रभावी बनेगी। कर्मचारी साथियों का मानना है कि संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी नेतृत्व बेहद महत्वपूर्ण है। मो. साजिद के नेतृत्व में सेवा संबंधी मामलों, कर्मचारियों की जायज मांगों और विभागीय समस्याओं को शासन एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाने की दिशा में प्रयास किए जाने की उम्मीद है। साथ ही, कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, आपसी समन्वय और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने पर भी जोर रहेगा। चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव अधिकारी के रूप में उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ सर्विसेज एसोसिएशन, उत्तराखंड की हरिद्वार शाखा के जिला अध्यक्ष सईद अहमद तथा उत्तराखंड राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी योगेश कुमार तायल और उर्मिला आर्य, प्रशासनिक अधिकारी सुरेश आर्य, डेलना के प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र कुमार, सेवायोजन के वरिष्ठ सहायक जगविंदर सिंह, पिरान कलियर के वरिष्ठ सहायक मुकेश कुमार, विशिष्ट हरिद्वार की कनिष्ठ सहायक अर्चना, कनिष्ठ सहायक पूजा शाह, कनिष्ठ सहायक पूनम तथा सेवायोजन हरिद्वार की सोनिया सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। जारीकर्ता: प्रशिक्षण एवं सेवायोजन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ, जनपद शाखा हरिद्वार।

Translate »
Right Menu Icon