City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

आम के बाग में चल रहा था काला खेल, 260 किलो गोमांस संग एक गिरफ्तार, तीन फरार

(मौहम्मद नाज़िम) भगवानपुर। थाना भगवानपुर क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौतस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। ग्राम खेडी शिकोहपुर स्थित आम के बाग में चल रहे अवैध गोकशी के खेल का खुलासा करते हुए टीम ने मौके से 260.74 किलोग्राम गोमांस, गौवंशीय अवशेष और गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके तीन साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार 18 फरवरी 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खेडी शिकोहपुर के आम के बाग में कुछ संदिग्ध लोग गोकशी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना भगवानपुर पुलिस और गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने बिना देर किए मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद चार लोग भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर पीछा किया और अहसान पुत्र अजीज उर्फ बुच्चा (उम्र 50 वर्ष), निवासी ग्राम खेडी शिकोहपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार को धर दबोचा। मौके से 260.74 किलोग्राम गोमांस, दो छुरियां, दो कुल्हाड़ी, एक तराजू मय पलड़ा और एक किलो प्लास्टिक की पन्नी बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 87/2026 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनय मोहन द्विवेदी एवं उनकी टीम तथा उपनिरीक्षक शरद सिंह (प्रभारी गौवंश स्क्वाड) की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में गौतस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Spread the love
Translate »
Right Menu Icon