City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

देवभूमि में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: 21 किलो 560 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार

(मौहम्मद नाज़िम) हरिद्वार। उत्तराखण्ड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में बहादराबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 किलो 560 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह बरामदगी वाणिज्यिक मात्रा में है, जिसे नशे के अवैध कारोबार के लिए लाया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, बहादराबाद पुलिस नहर पटरी क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर घबराए और भागने लगे। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की। एक युवक मौके से फरार होने में सफल रहा, जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम गोविन्दा पुत्र कश्मीरा नाथ, निवासी हरिपुर कला (आनन्दोश्वाश्रम), थाना रायवाला, जनपद देहरादून, उम्र 30 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद कट्टे से 21 किलो 560 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह खेप उसे उसके साथी सूरज निवासी भानियावाला ने सौंपी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद विजय सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन विष्ट, उपनिरीक्षक करम सिंह, कांस्टेबल शाह आलम तथा कांस्टेबल मुकेश राणा शामिल रहे।

हरिद्वार पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि देवभूमि में नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Spread the love
Translate »
Right Menu Icon