City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

चैकिंग के जाल में फंसा दीपक, निशांदेही पर खुली चोरी की पूरी कहानी एसएसपी की सख्ती रंग लाई झबरेड़ा में वाहन चोर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

(मौहम्मद नाज़िम) झबरेड़ा। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाया जा रहा सघन चैकिंग एवं सत्यापन अभियान रंग लाने लगा है। इसी कड़ी में थाना झबरेड़ा पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को धर दबोचा और उसकी निशांदेही पर तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। दिनांक 18 फरवरी 2026 को पुलिस टीम मानकपुर गांव की ओर जाने वाली सड़क पर चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर कागजात मांगे गए। संतोषजनक जवाब न मिलने और हावभाव संदिग्ध लगने पर पुलिस ने गहन पूछताछ की। जांच में सामने आया कि मोटरसाइकिल झबरेड़ा क्षेत्र से चोरी की गई थी। सख्ती से पूछताछ में आरोपी दीपक पुत्र ललित उर्फ मन्नू निवासी खेड़ा मूगल थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (हाल निवासी लाठरदेवा हूण, थाना झबरेड़ा) ने दो अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया। उसकी निशांदेही पर स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिलें, जो अलग-अलग मुकदमों में वांछित थीं, बरामद कर ली गईं। पुलिस के मुताबिक, जिलेभर में चल रहे इस अभियान की स्वयं एसएसपी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। थाना झबरेड़ा प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में गठित टीम की इस सफलता से क्षेत्र में वाहन चोरों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love
Translate »
Right Menu Icon