City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

फोनिक्स विश्वविद्यालय बना सनातन चेतना का केंद्र, भव्य हिन्दू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

City News Network (मौहम्मद नाज़िम) :::

रुड़की। समस्त हिन्दू समाज के तत्वावधान में बुधवार को फोनिक्स विश्वविद्यालय, इमलीखेड़ा मंडल में आयोजित “महान हिन्दू सम्मेलन” आस्था, एकता और सांस्कृतिक चेतना का विराट प्रतीक बनकर उभरा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भारत माता के जयघोष के साथ आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। सम्मेलन में फोनिक्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन एवं भाजपा नेता चैरब जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान फोनिक्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन एवं भाजपा नेता चैरब जैन ने कहा कि “हिन्दू समाज की एकजुटता ही राष्ट्र की शक्ति है। सनातन संस्कृति केवल परंपरा नहीं, बल्कि हमारी पहचान और गौरव का आधार है।” उन्होंने युवाओं से सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता डॉ. शैलेन्द्र जी (प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उत्तराखंड) ने अपने ओजस्वी विचारों से उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है। मुख्य अतिथि स्वामी हंसानंद सरस्वती (मानव कल्याण आश्रम, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा) ने धर्म और संस्कृति के संरक्षण पर जोर देते हुए समाज को नैतिक मूल्यों से जुड़ने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती अंतिका भंडारी (प्रदेश मंत्री, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य – सहकार भारती, उत्तराखंड) ने महिला शक्ति की भूमिका को रेखांकित करते हुए समाज में समरसता की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में मंच पर भव्य सजावट, धार्मिक प्रतीकों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। सम्मेलन में सामाजिक एकता, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक जागरूकता के संदेशों ने लोगों के मन में नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समस्त हिन्दू समाज की आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर चैरब जैन के साथ मुनीश सैनी, रोमा सैनी, दीपक पांडे, आशीष जैन, आकाश गौतम, अक्षय पाल, अनिल थापा आदि मौजूद रहे। सम्मेलन के अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया।

Spread the love
Translate »
Right Menu Icon