City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

धामी सरकार का किसान संकल्प साकार: हथियाथल में 20 किसानों को जैविक खेती उपकरण वितरण

City News Network (मौहम्मद नाज़िम) :::

रुड़की। किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में धामी सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में आज कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत हथियाथल में 20 चयनित किसानों को जैविक खेती के लिए आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हथियाथल जोनी पाल की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने किसानों को सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। कृषि विभाग की ओर से किसानों को स्प्रे मशीन, बाल्टी, मग, छलनी और 50 लीटर का टैंक उपलब्ध कराया गया। इन उपकरणों के माध्यम से किसान अब जैविक खाद और जैविक कीटनाशकों का उपयोग अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेंगे। इससे न केवल उत्पादन लागत में कमी आएगी, बल्कि फसलों की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता जोनी पाल ने कहा कि धामी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। जैविक खेती को बढ़ावा देने से जहां किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी, वहीं लोगों को शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक खाद्यान्न भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान हथियाथल के.पी. सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कृषि विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल गांव के किसानों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पारंपरिक खेती के साथ-साथ जैविक खेती को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी भागीदारी निभाएं। किसानों ने भी इस पहल पर खुशी जताते हुए सरकार और कृषि विभाग का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल रहा और किसानों ने भविष्य में जैविक खेती को और व्यापक स्तर पर अपनाने का संकल्प लिया।

Spread the love
Translate »
Right Menu Icon