City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

होली-रमजान पर शिक्षा का रंग: संजीवनी शिक्षा पीठ का मेगा ऑफर, सभी प्रोफेशनल कोर्स में 10% फीस छूट का ऐलान

City News Network (मौहम्मद नाज़िम) :::

झबरेड़ा। रंगों के पर्व होली और पवित्र माह रमजान के अवसर पर क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था संजीवनी शिक्षा पीठ, झबरेड़ा ने विद्यार्थियों के लिए एक विशेष तोहफे की घोषणा की है। संस्था के प्रबंधक एवं प्रज्ञा हॉस्पिटल के संचालक डॉ. दिनेश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि जो भी छात्र-छात्राएं बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, डी. फार्मा, बी. फार्मा या अन्य किसी भी कोर्स में प्रवेश लेंगे, उन्हें फीस में 10 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह छूट सीमित अवधि के लिए रहेगी और इसका उद्देश्य मेधावी व इच्छुक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को नई दिशा देता है। ऐसे में त्योहारों की खुशियों के बीच यदि किसी विद्यार्थी का भविष्य संवरता है तो इससे बड़ा उपहार कोई नहीं हो सकता। इस अवसर पर डॉ. त्रिपाठी ने सभी क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों और देशवासियों को होली एवं रमजान की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। वहीं उन्होंने अपील की कि होली पर रासायनिक रंगों के प्रयोग से बचें और फूलों की होली खेलकर पर्यावरण एवं स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करें। साथ ही रमजान के पवित्र महीने में इबादत, संयम और आपसी भाईचारे का संदेश फैलाने की बात कही। संजीवनी शिक्षा पीठ का यह निर्णय न केवल विद्यार्थियों के लिए राहत भरा है, बल्कि सामाजिक सौहार्द और जिम्मेदार उत्सव मनाने की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

Translate »
Right Menu Icon