City News Network Live

Latest News, Breaking News, Bollywood, Sports, Business and Political News, City News Network Live

हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” बना आकर्षण का केंद्र, अनीता भारती ने कहा युवा ही स्वास्थ्य क्षेत्र का भविष्य

City News Network (मौहम्मद नाज़िम) :::

हरिद्वार। हरिद्वार यूनिवर्सिटी के फार्मेसी विभाग की ओर से आयोजित “फार्मा अन्वेषण” कार्यक्रम प्रतिभा, नवाचार और वैज्ञानिक सोच का अनोखा संगम बनकर उभरा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने फार्मेसी और स्वास्थ्य विज्ञान से जुड़े विषयों पर आकर्षक मॉडल और शोध आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर अतिथियों और शिक्षकों ने उनकी जमकर सराहना की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती रहीं। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए छात्रों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों और प्रोजेक्ट्स की बारीकी से जानकारी ली और उनकी रचनात्मकता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और नए विचारों को सामने लाने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। अनीता भारती ने अपने संबोधन में कहा कि फार्मेसी का क्षेत्र स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत रीढ़ है, जहां शोध और नवाचार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि यदि युवा पीढ़ी दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़े तो वह स्वास्थ्य क्षेत्र में देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। प्रदर्शनी के दौरान छात्रों ने दवाओं के निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण, ड्रग सेफ्टी, हर्बल मेडिसिन और आधुनिक फार्मास्यूटिकल तकनीकों से जुड़े कई मॉडल प्रस्तुत किए। इन मॉडलों के माध्यम से दवाओं के निर्माण की प्रक्रिया, उनके प्रभाव और उपयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सीए एस. के. गुप्ता ने भी छात्रों की मेहनत और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विवि उपाध्यक्ष नमन बंसल, पीवीसी आदेश आर्य, रजिस्ट्रार सुमित चौधरी, प्रो. देवदत्त, प्रो. संदीप दरबारी, असिस्टेंट प्रो. विशाल बालियान, फरहान उस्मानी, प्रशांत राय, साक्षी महलोत्रा, सुमिता मनहास और शालिनी शर्मा सहित कई शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Translate »
Right Menu Icon